Bihar Agriculture Department Job : कृषि विभाग में 9000 पदों पर बहाली, यहाँ पढ़े पूरी डिटेल्स.
बिहार में कृषि विभाग में नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय बाद कृषि विभाग में काफी बड़ी बहाली आने वाली है। बिहार के नए कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने पदभार ग्रहण करने के बाद यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि अगली कैबिनेट की बैठक में इस पर मोहर लग जाएगी।
अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि कृषि विभाग में विभिन्न स्तर पर 9000 पदों पर चरणबद्ध तरीके से बहाली शुरू होने जा रही है। इसमें अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, कृषि कॉलेजों में प्रोफ़ेसर समेत अन्य पद शामिल हैं।
सबसे ज्यादा बहाली कृषि समन्वय के 1469 पदों के बाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी के 866 पद पर होने जा रही है। इन पदों की बहाली के लिए संबंधित को बहाली प्रक्रिया शुरू करने से संबंधित याचना भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में जलवायु परिवर्तन कृषि क्षेत्र में सबसे बड़ी चुनौती है। इसके अध्ययन के लिए कई विश्वविद्यालयों को कहा गया है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spas Link in the comment box.