PM Kisan Yojana2022-23 12th Installment: किसानों के लिए खुशखबरी! 30 नवंबर तक मिल सकती है 12वीं किस्त, जानें कैसे

 

PM Kisan Yojana2022-23 12th Installment: किसानों के लिए खुशखबरी! 30 नवंबर तक मिल सकती है 12वीं किस्त, जानें कैसे





PM Kisan Yojana: जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी देश के लोगों के लिए कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं का मकसद गरीब वर्ग और हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए ऐसी ही एक योजना चलाई जाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं। ये पैसे 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। वहीं, अब तक 12वीं किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन जिन किसानों को ये नहीं मिली है उनके लिए खुशखबरी है कि अभी किसानों को 30 नवंबर तक 12वीं किस्त के पैसे जारी होते रहेंगे। तो चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

दरअसल, 12वीं किस्त 17 अक्तूबर 2022 को जारी हुई थी, जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया था। हालांकि, कई किसान ऐसे भी हैं जिनकी किन्हीं कारणों से 12वीं किस्त अटक गई है। लेकिन अगर आप अपनी इन दिक्कतों को ठीक करवा लेते हैं, तो आपको अभी भी 12वीं किस्त मिल सकती है क्योंकि 12वीं किस्त के पैसे 30 नवंबर 2022 तक जारी होते रहेंगे।

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आपको 12वीं किस्त अब तक नहीं मिली है, तो इसके पीछे ई-केवाईसी का न होना एक कारण हो सकता है। अगर आपने अब तक ये नहीं कराई है, तो आप आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं।

सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर कोई लाभार्थी ऐसा नहीं करता है, तो उसके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। ऐसा योजना के तहत हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए किया गया।
अगर आपने ई-केवाईसी करवा रखी है और आपके खाते में फिर भी 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो ऐसे में पैसे न आने की वजह लैंड सिडिंग हो सकती है। आपको करना ये है कि अपने नजदीकी कृषि केंद्र पर जाकर अपनी खतौनी को दोबारा अपडेट करवाएं। इसके बाद अगर आपका आवेदन सही पाया जाता है, तो आपको 12वीं किस्त जारी हो सकती है।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ