PM
Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त, किसान जल्द करें ये काम
PM Kisan
Yojana 12 kist kab aayegi: अगर आप
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए
है। भारत सरकार जल्द ही किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने वाली है। प्रधानमंत्री
किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। इस स्कीम
का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान
निधि योजना के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों को तीन किस्त के
रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। अब तक लाभार्थी किसानों के
खाते में कुल 11 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं जल्द ही
सरकार किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे भी ट्रांसफर कर सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सरकार कब तक
किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे भेज सकती है?
मीडिया रिपोर्ट्स
की मानें तो आने वाले सितंबर महीने में किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों
को ट्रांसफर किया जा सकता है। ऐसे में जो किसान 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। उनका
ये इंतजार आने वाले सितंबर महीने में पूरा हो सकता है। हालांकि, इसको लेकर सरकार की
तरफ से कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।
अगर आप 12वीं किस्त का लाभ
लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। सरकार ने ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त, 2022 तय की है।
इससे पहले ई-केवाईसी की
अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2022 निश्चित की गई थी। इसे बाद में बढ़ाकर 31
अगस्त, 2022 कर दिया गया। ऐसे में आपको 12वीं किस्त का लाभ पाने के लिए जल्द से जल्द
अपनी ई-केवाईसी सरकार द्वारा तय की गई डेडलाइन से पहले करा लेनी चाहिए
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spas Link in the comment box.